ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी बोले- बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा एक्सप्रेस-वे

जालौन  (मानवीय सोच)  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 16 जुलाई को प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, उसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैथेरी स्थित एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पर उन्होने प्रधानमंत्री के सभा स्थल, एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए बुंदेलखंड का हर वासी उतावला है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के सभी जिलों का विकास होगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री का जो सपना है कि यहां डिफेंस प्रोडक्शन कॉरिडोर बने, उसका भी विकास होगा। झांसी और चित्रकूट में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर इसी के तहत आते हैं, हम लोग उसे भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, उसके बाद से पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, उसके बावजूद रिकॉर्ड समय में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा किया है।

Scroll to Top