ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्य सचिव इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की सर्वोच्च सदस्यता फेलो उपाधि से सम्मानित 

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को इंजीनियरिंग कार्यों में अटूट लगन एवं क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की सर्वोच्च सदस्यता फेलो उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 हेमन्त ठाकरे द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत् आठ वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। देश के इंजीनियर्स पूरे विश्व में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं और वह हर समस्या के समाधान की क्षमता रखते हैं। उन्होंने इंजीनियर्स से देश के विकास में एकजुट होकर कार्य करने हेतु आह्वान किया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 हेमन्त ठाकरे ने बताया कि दुर्गा शंकर मिश्र ने आई0आई0टी0 कानपुर से बी0टेक की शिक्षा प्राप्त की है तथा इन्होंने 10 में से 10 ग्रेड अंक प्राप्त करके एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुये इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि श्री मिश्र निरन्तर विकास कार्यों से जुड़े रहे हैं। चाहे वह आगरा का सौन्दर्यीकरण हो, चाहे दिल्ली का सेण्ट्रल विस्टा का निर्माण हो या देश में मेट्रो रेल का विस्तार हो। इंजीनियरिंग कार्यों में अटूट लगन एवं क्षमता को दृष्टिगत रखते हुये इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की सर्वोच्च सदस्यता फेलो उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स एशिया की सबसे बड़ी लगभग 102 वर्ष पुरानी तकनीकी संस्था है, जिसके देश-विदेश में 125 से अधिक सेण्टर हैं तथा लाखों इंजीनियर इसके सदस्य हैं। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स निरन्तर अपने विभिन्न केन्द्रों, इंजीनियरिंग विद्यालयों एवं अन्य सम्बन्धित संस्थानों में नई-नई तकनीक के विस्तार हेतु गोष्ठी, कार्यशाला एवं कांफ्रेन्स आदि का आयोजन करती रहती है।

इस मौके पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई0 वी0बी0 सिंह, यू0पी0 स्टेट सेण्टर के चैयरमैन इं0 मसर्रत नूर खाँ एवं पूर्व चेयरमैन इं0 आर0के0त्रिवेदी उपस्थित थे।

Scroll to Top