ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, भूमि संबंधी वादों का तेजी से निस्तारण हो

लखनऊ : (मानवीय सोच) मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सभी मंडलायुक्तों, डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भूमि संबंधी वादों के निस्तारण में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पैमाइश, वरासत, नामांतरण, उत्तराधिकार, कुर्रा-बटवारा के लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के लिये 60 दिनों का विशेष अभियान चलाकर इनकी संख्या को शून्य किया जाये। मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों, डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि डीएम और पुलिस कप्तान शिकायतों का निस्तारण करायें। डीएम इसकी रोजाना समीक्षा करें। आईजीआरएस प्रकरणों, राजस्व वादों, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता का पुलिस व प्रशासन पर विश्वास कायम होना चाहिये। गोकशी व लव जिहाद की घटनाएं रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाये। अपराध नियंत्रण के लिए क्राइम मैपिंग करें। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन शाम को फुट पेट्रोलिंग करें। 
Scroll to Top