ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत

मुजफ्फरनगर : (मानवीय सोच) रतनपुरी में दिल्ली-दून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर टायर पंक्चर के बाद अनियंत्रित बाइक डीसीएम से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश से त्योहार मनाने के लिए अपने घर हाथरस लौट रहे थे। 

हाथरस जिले के जगसेन थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दूधाहेड़ी निवासी लाखन पुत्र पदम सिंह अपने गांव के अन्य साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश में कंबल बेचने का काम करते थे। सोमवार देर रात दिवाली का त्योहार मनाने के लिए बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। लाखन की बाइक पर गांव का ही तेजबीर (32) पुत्र भरत सिंह, तीन साल की रुचिका पुत्री तेजबीर सवार थे।

सोमवार देर रात करीब एक बजे बाइक सवार दिल्ली-दून हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट पहुंचे तो इनकी बाइक का टायर पंक्चर हो गया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गई। हादसे में लाखन, तेजवीर और रुचिका गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मेरठ के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया।

Scroll to Top