कानपुर : (मानवीय सोच) पुलिस ने रोड पर पैंफलेट बांटकर आसानी से मुद्रा लोग दिलाने का दावा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वेस्ट जोन पुलिस ने 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर मोटी रकम झटकी और इस रकम से प्लॉट-कार खरीदीं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है।
कानपुर पुलिस की एक टीम कई दिनों से एक ऐसे गैंग पर काम कर रही थी, जो बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई मुद्रा लोन लेने के नाम पर लोगों को ठग रहा था। वहीं बाराबंकी में एक युवक से मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये हड़प लिए। इस केस में बैंककर्मियों के शामिल होने का शक जताया जा रहा है।
पुलिस ने इस गिरोह के लोगों को पकड़ा तो पता चला कि ये लोग कानपुर के अलावा कानपुर देहात, चित्रकूट, जौनपुर, बांदा, हरदोई, पीलीभीत, बहराइच और मीरजापुर जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से मुद्रा लोन मिलने के पर्चे बांटते थे। लोग पर्चे पर दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल करते थे। आरोप है कि गिरोह के लोग ऐसे लोगों से मीठी-मीठी बातें कर उनसे अपने खातों में रुपये जमा कराते थे।
