ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट

मुरादाबाद  (मानवीय सोच)   फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। मुरादाबाद कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया है। कोर्ट की सुनवाई में शामिल ना होने को लेकर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अमीषा पटेल को 20 अगस्त को मुरादाबाद की एसीजेएम-5 कोर्ट में पेश होना होगा। जानकारी के मुताबिक अमीषा पटेल पर 11 लाख रुपये लेकर भी कार्यक्रम में नहीं आने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक 16 नवंबर 2017 को मुरादाबाद में अमीषा पटेल को एक शादी समारोह में डांस करने आना था। इसके ऐवज में अमीषा पटेल को 11 लाख रुपये एडवांस भी दिया गया था लेकिन आरोप है कि एडवांस लेने के बावजूद अमीषा पटेल शादी कार्यक्रम में नहीं आईं।

इसी को लेकर ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की है। कहा जा रहा है कि अमीषा पटेल को इस बाबत नोटिस भी भेजा गया था लेकिन वो फिर भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं। कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए दोबारा पेशी के लिए 20 अगस्त 2022 की तारीफ तय की है। वादी पक्ष के वकील के मुताबिक अगर अमीषा पटेल इस डेट पर भी कोर्ट नहीं आती हैं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है। इससे पहले अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में कोर्ट के चक्कर लगा चुकी हैं। पिछले साल भोपाल की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

उससे पहले अमीषा पटेल और उनके बिजनेस के खिलाफ धोखाधड़ी का भी केस दर्ज किया जा चुका है। अमीषा पटेल ने हाल ही में गदर-2 फिल्म की शूटिंग पूरी की है जिसमें उनके साथ सनी देओल नजर आने वाले हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर सुपरहिट साबित हुई थी।

Scroll to Top