ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन

उत्तर प्रदेश    (मानवीय सोच)   पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तमाम जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से शाम लगभग चार बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता शुगर और फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक जुलाई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी।

साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते शनिवार सुबह मुलायम सिंह यादव भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। मुलायम सिंह सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल आए थे, उन्होंने अपनी पत्नी को देखा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। इसके बाद वह अस्पताल से वापस लौट गए थे। दोपहर लगभग चार बजे उनकी पत्नी का अस्पताल में निधन हो गया।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं।

बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना यादव सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

गौरतलब है कि साधना गुप्ता राजनीतिक चकाचौंध से अक्सर दूर ही रहती थीं। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद शादी की थी। मुलायम की पत्नी होने के चलते साधना गुप्ता जरूर जानी जाती थीं, लेकिन वह सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही दिखती थीं।

Scroll to Top