मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार पिपराघाट पर होगा : मुख्यमंत्री योगी ने किए अंतिम दर्शन

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। जिसे मुलायम के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए।

शनिवार शाम से ही मुलायम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने मुलायम परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए। साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट में दोपहर करीब दो बजे किया जाएगा।

अंतिम यात्रा के लिए मुलायम परिवार के सदस्य उनके समर्थक रवाना हो चुके हैं।

भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी भी साधना गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए मुलायम के आवास पर पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *