ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम से मिले ओपी राजभर, बेटे अरुण ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

लखनऊ  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बुधवार को मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। इस बीच ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अरुण ने यहां तक कहा कि गठबंधन रहेगा या नहीं यह अखिलेश यादव को ही तय करना है। अगर उन्हें लगता है कि पर्दे के पीछे कुछ हो रहा है तो हमें बुलाकर पूछना चाहिए।

मुलायम से मुलाकात पर अरुण ने कहा कि उनकी पत्नी का निधन हुआ था। उसी को लेकर ओपी राजभर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। मुलायम सिंह ने राजभर से यह भी पूछा कि सब ठीक चल रहा है। नेताजी हमेशा कहते हैं कि मेहनत करो। हम लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए अरुण राजभर ने कहा कि सपा और सुभासपा एक दूसरे की सहयोगी हैं। हमारे गठबंधन में रालोद भी शामिल है। अगर किसी बैठक में एक सहयोगी को बुलाया जाएगा और दूसरे को नजरअंदाज किया जाएगा तो कोई भी आपत्ति दर्ज करेगा ही।

अरुण ने कहा कि हम लोग विपक्ष की पार्टियां हैं। राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ विपक्ष की सभी पार्टियों के साथ बैठक होनी चाहिए। बैठक में पहले हमें भी बुलाया गया। फिर अचानक कह दिया गया कि बैठक कैंसिल हो गई है। जबकि ऐसा नहीं हुआ था। यशवंत सिन्हा के साथ बैठक अन्य गठबंधन के साथियों के साथ हुई।

अरुण ने कहा कि हम तो खुलकर कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 तक रहना चाहते हैं। लेकिन आप क्या करना चाहते हैं, यह नहीं बता रहे हैं। ओपी राजभर के खुलेआम अखिलेश पर निशान साधने के सवाल पर अरुण ने कहा कि एसी कमरों से राजनीति की बात कहना गलत नहीं है। जब मजबूती से लड़ना है तो सड़क पर आना ही होगा। जब प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में कह दिया कि हमने किला गिरा दिया तो अपको भी अपना किला बचाने के लिए मेहनत तो करनी ही होगी।

भाजपा नेताओं से मुलाकात पर अरुण ने कहा कि राजनीति में शिष्टाचार हमेशा रहना चाहिए। कोई नेता हमसे मिलना चाहता है तो हम मिलते हैं। ओपी राजभर जी भी हमेशा मिलते रहते हैं।

 

 

Scroll to Top