मुश्किल में डिप्टी सीएम केशव, दो और मंत्रियों का भी बुरा हाल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) 403 विधानसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना में एक बार फिर भाजपा सरकार बनते दिख रही है। रुझानों में भाजपा ने जीत के लिए मिलने वाली सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। विधानसभा चुनाव में इस बार कई मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत कई बड़े कद्दावर नेताओं ने भी विधानसभा चुनाव में दांव आजमा रहे हैं। योगी और अखिलेश अपनी-अपनी सीटों को बचाने में कामयाब दिख रहे हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव भी जसवंतनगर सीट से काफी आगे चल रहे हैं, लेकिन सिराथू, दक्षिणी प्रयागराज और पट्टी में भाजपा के लिए स्थिति ठीक नहीं है। यहां सपा उम्मीदवार आगे निकल गए हैं। सिराथू में किस्मत आजमा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आठवें राउंड में 3386 वोटों से पीछे हो गए हैं।

केशव प्रसाद को 24601 को वोट मिले हैं। प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी पल्लवी सिंह को अब तक 27987 वोट मिले हैं। वहीं दक्षिणी प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की साख दांव पर है। इस सीट से अब तक 12 राउंड पूरे हो गए हैं। नंदी को अब तक 32554 और सपा प्रत्याशी रईस को 40042 वोट मिले हैं। नंदी रईस से 7488 वोटों से पीछे हैं। प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। राजेंद्र सिंह पहले राउंड से ही लगातार पीछे चल रहे हैं। इस सीट से सपा के राम सिंह ने आठ हजार वोटों से बढ़त बरकरार रखी है।

One Reply to “मुश्किल में डिप्टी सीएम केशव, दो और मंत्रियों का भी बुरा हाल”

  1. I’m extremely inspired with your writing abilities and also with the format for your weblog. Is this a paid theme or did you customize it your self? Anyway stay up the excellent quality writing, it is uncommon to see a nice weblog like this one these days!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *