नई दिल्ली :(मानवीय सोच) मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में 14 मुस्लिम लड़कियों के सिर सिर्फ इसलिए मुंडवा दिए गए क्योंकि कथित तौर पर उन्होंने सही ढंग से हिजाब नहीं पहना था यह मामला एक इंडोनेशियाई स्कूल का है जहां छात्राओं पर गलत ढंग से हिजाब पहनने का आरोप लगाकर उनके सिर मुंडवा दिए गए. सोमवार को स्कूल के हेडमास्टर ने इस घटना की जानकारी दी
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि 27 करोड़ की आबादी वाले देश के रूढ़िवादी इलाकों में मुस्लिम और गैर-मुस्लिम लड़कियों को वर्षों से हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता रहा है इंडोनेशिया में साल 2021 में धार्मिक ड्रेस कोड पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. हालांकि फिर भी वहां कई इलाकों में लड़कियों को इस तरह का ड्रेस कोड फॉलो करने के लिए मजबूर किया जाता है
