ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुस्लिम नेता बदरुद्दीन अजमल की अपील : गाय को मां मानते हैं हिंदू, बकरीद पर कुर्बानी देने से बचें

गुवाहाटी  (मानवीय सोच)  असम के नेता और जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दें। अजमल ने कहा कि गाय को हिंदू समूदाय के लोग पूजते हैं और मां के समान मानते हैं। मुस्लिमों से अपील करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ‘भारत अलग-अलग आस्था रखने वाले लोगों का देश है। इस देश में बहुसंख्यक लोग सनातनी हैं। हिंदू समुदाय के लोग गायों की पूजा करते हैं। ज्यादातर लोग गाय को मां मानते हैं। गाय के साथ हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसलिए उसकी कुर्बानी देने से बचें।’

उन्होंने कहा कि सामर्थ्य रखने वाले मुस्लिमों की जिम्मेदारी है कि वे कुर्बानी दें। इसमें ऊंट, बकरी और भेड़ों को शामिल कर सकते हैं। अपनी अपील के दौरान ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि 2008 में देवबंद की ओर से भी ऐसी ही अपील की गई थी। उन्होंने कहा, ‘हम आप लोगों से अपील करते हैं कि वे गाय की कुर्बानी देने से बचें ताकि हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत न हों।’ बता दें कि असम ने गोहत्या, गोतस्करी के खिलाफ कानून भी बनाया है। ऐसे में बदरुद्दीन अजमल की अपील किसी भी विवाद से बचने के लिए अहम हो जाती है।

बदरुद्दीन अजमल पर लगते रहे हैं बांग्लादेशियों को बसाने के आरोप

असम विधानसभा में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के कुल 13 विधायक हैं और वह प्रमुख विपक्षी दल माना जाता है। खासतौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि भाजपा अजमल पर हमला बोलती रही है और उन पर बांग्लादेशियों को बसाने में मदद करने का आरोप लगाती रही है। बदरुद्दीन अजमल असम के धुबरी से लोकसभा के सांसद भी हैं, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।

Scroll to Top