ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुसलमानों से की अपील, कुर्बानी में रखें ख्याल

लखनऊ   (मानवीय सोच)  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि कुर्बानी करना वाजिब है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि कुर्बानी करने में ऐसा काम न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे और और अमन व भाईचारे को नुकसान के साथ ही गंदगी फैले।

मौलाना ने जारी बयान में कहा कि बकरीद मुसलमानों का अहम त्योहार है, जो याद दिलाता है कि अल्लाह की खातिर हर तरह की कुर्बानी के लिए तैयार रहना चाहिए। बकरीद में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है लेकिन शरीयत का ये हुक्म मालदार मुसलमानों के लिए है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवरों के गंदे हिस्से को सड़क या अन्य खुली जगहों पर न फेंके। ऐसा करना शरीयत के खिलाफ तो है ही, स्वास्थ्य के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर तय कूड़ा फेंकने की जगहों पर इसे फेंका जाए।

कुर्बानी करने की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर न करें अपलोड
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बकरीद के सिलसिले में एडवाइजरी जारी कर कुर्बानी करते समय की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी की जाए, जिन पर कोई कानूनी पाबंदी नहीं। खुली जगह, सड़क के किनारे, गली और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करें।

Scroll to Top