ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मेडिकल कॉलेजों के 81 असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त करने की तैयारी

लखनऊ : (मानवीय सोच) 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 81 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति लेने के बाद नहीं लौटे हैं। अब इन सभी को बर्खास्त कर सीटें रिक्त करने की तैयारी है। इन सीटों पर दोबारा अधियाचन भेजा जाएगा। हालांकि सात असिस्टेंट प्रोफेसरों ने चिकित्सकीय समस्या बताते हुए जल्द ही लौटने का आश्वासन दिया है।

उप्र लोकसेवा आयोग से वर्ष 2021 से मई 2023 के बीच 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए करीब ढाई सौ असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई। जून में संबंधित कॉलेजों में भेजे गए असिस्टेंट प्रोफेसरों की सूची तैयार की गई। इसमें पता चला कि 88 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह ने नोटिस भेजा था।

इन्हें चेतावनी के साथ छह जुलाई तक कार्यभार ग्रहण करने का मौका दिया गया था। इस तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। इस नोटिस के बाद सात असिस्टेंट प्रोफेसरों ने जवाब दिया है।

Scroll to Top