ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मेदान्ता ने यूपी की पहली 5जी एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

मेदान्ता ने उत्तर प्रदेश की पहली 5जी सक्षम एम्बुलेंस लॉन्च की है। जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में एक बड़ा कदम है। यह तकनीक रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ मरीजों को बेहतर देखभाल प्रदान करती है। यह सुविधा मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुरू की गई है। आपातकालीन सहायता के लिए इसे 1068 पर कॉल करके कभी भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

5जी तकनीक के साथ आपातकालीन सेवाओं में क्रांति
यह नई 5जी एनेबल्ड एम्बुलेंस आपातकालीन सेवाओं को तेज और सटीक बनाने के लिए कई उन्नत सुविधाएं प्रदान करती है:
तत्काल डेटा ट्रांसमिशन: एम्बुलेंस से ईसीजी, हार्ट रेट और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य डेटा रियल टाइम में अस्पताल भेजे जा सकते हैं, जिससे मरीज के आने से पहले ही अस्पताल में इलाज के लिए आवश्यक तैयारी शुरू हो जाती है।
रियल-टाइम एक्सपर्ट सहायता: वीडियो सपोर्ट के माध्यम से पैरामेडिक्स को लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे सफर के दौरान ही मरीज की उच्च गुणवत्ता की देखभाल संभव होती है।
लगातार कनेक्टिविटी: एम्बुलेंस और अस्पताल के बीच सुरक्षित और निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है, जिससे मरीज के देखभाल में कोई रुकावट नहीं आने पाती।
समय पर निदान और उपचार: स्वास्थ्य डेटा के त्वरित ट्रांसमिशन से अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू हो जाता है, जिससे परिणाम बेहतर होते हैं।
मेदान्ता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “5जी एम्बुलेंस उत्तर प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। यह मेदान्ता की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य है कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज के इलाज के लिए हर सेकंड का सही उपयोग हो।”
आपातकालीन और ट्रॉमा केयर के एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख, डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने कहा, “यह सेवा मेदान्ता की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सा को समुदाय तक पहुंचने का प्रयास है। 5जी एम्बुलेंस पैरामेडिक्स को रियल-टाइम सपोर्ट देकर अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीवनरक्षक उपाय करने में सक्षम बनाती है। टोल फ्री नंबर 1068 पर कॉल कर कभी भी उपयोग किया जा सकता है।” मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ अत्याधुनिक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने की उसकी यात्रा का प्रतीक है। यह इस बात का परिचायक है कि मेदान्ता मरीजों की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक तकनीक के उपयोग में सबसे आगे है।
Scroll to Top