ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं’ , प्रियंका गांधी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है. पंजाब में कांग्रेस की जीत के लिए प्रियंका गांधी भी मैदान में उतर गई हैं. कांग्रेस को जिताने के लिए वे चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. आज रविवार को पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा, मैं अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकते हैं. संघर्ष भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं. योगी-मोदी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है.’

कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है’

प्रियंका गांधी का यह बयान सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार माना जा रहा है. हाल ही में उत्तराखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था, ‘कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है. थोड़ा जहां वजूद था भी, वहां पर डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त हैं, किसी तीसरे की जरूरत नही पड़ेगी.’

पंजाब में एक चरण में मतदान

पंजाब की सभी 117 सीटों पर पहले 14 फरवरी को मतदान होने वाला था. लेकिन 16 फरवरी को रविदास जयंती होने की वजह से पंजाब में चुनाव की तारीख को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया. सभी दलों के साथ बैठक करने के बाद चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख बदलने का फैसला किया था. नतीजों का ऐलान 20 मार्च को होगा.

Scroll to Top