ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मैनपुरी में सीएम योगी का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार

मैनपुरी (मानवीय सोच)  बेवर पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी को छोड़ने के लिए दबाव बना रहा सीएम का फर्जी निजी सचिव गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी को थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने अपने कार्यालय में इस मामले का खुलासा किया। एसपी ने जानकारी दी कि बेवर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने एक दिन पूर्व गगन सोलंकी उर्फ राज गगन सोलंकी पुत्र राजकुमार सोलंकी निवासी मानपुर थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज हाल पता नेहरू नगर जैथरा जनपद एटा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। गगन सोलंकी की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार की रात बेवर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर गगन सोलंकी को छोड़ने की बात कही। इसके बाद उसने सीओ भोगांव चंद्रकेश के मोबाइल पर भी इसी तरह की दबाव बनाया। दोनों अधिकारियों ने छोड़ने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने रात 12 एसपी अशोक कुमार राय को भी फोन लगा दिया और गगन सोलंकी को छोड़ने की बात करने लगा।

आरोपी की बातों से एसपी को हो गया शक
एसपी को शक हुआ यो उन्होंने रात में ही एक बेवर पुलिस की टीम बनाई और आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसे जीटी रोड बाईपास के निकट से गिरफ्तार करा लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जगतकिशोर बाजपेई पुत्र स्वर्गीय गंगा प्रसाद बाजपेई निवासी जूही बारादेवी थाना किदवई नगर कानपुर बताया। खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार, सीओ भोगांव चंद्रकेश कुमार भी मौजूद रहे।

पहले भी निजी सचिव बनकर अधिकारियों को किए फोन
एसपी ने उससे पूछताछ की तो उसने मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर पहले भी अधिकारियों को धमका कर आरोपियों को छुड़ाने और इसके बदले आरोपियों से मोटा धन लेने की बात स्वीकार की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 166, 169, 170, 353, 419, 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए गगन सोलंकी को भी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। गगन के  खिलाफ कानपुर और आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

 

Scroll to Top