ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मॉडलिंग छोड़ पहले ही प्रयास में IAS बन गई ये लड़की

नई दिल्ली (मानवीय सोच) संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कई साल तक मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन कुछ स्टूडेंट ऐसे भी होते हैं, जो पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर लेते हैं. ऐसी ही कहानी राजस्थान के चूरू की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण की है, जिन्होंने मॉडलिंग छोड़ यूपीएससी का एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर आईएएस अफसर बन गईं. ऐश्वर्या ने अपने मॉडलिंग करियर में भी कई मुकाम हासिल किए और साल 2015 में मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम किया, जबकि 2016 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है.

10 महीने घर पर रहकर की यूपीएससी की तैयारी

राजस्थान के चूरू की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण ने बिना कोचिंग जॉइन किए ही सिविल सर्विस एग्जाम पास कर ली. ऐश्वर्या ने यूपीएससी एग्जाम  के लिए 10 महीने तक घर पर ही तैयारी की और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया में 93वीं रैंक हासिल कर आईएएस अफसर  बनने में सफल रहीं.

यूपीएससी एग्जाम के लिए छोड़ दिया मॉडलिंग करियर

DNA की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएससी एग्जाम की तैयारी से पहले ऐश्वर्या श्योराण  मॉडलिंग करती थीं, लेकिन उन्होंने मॉडलिंग करियर छोड़ दिया. ऐश्वर्या ने बताया कि मॉडलिंग तो उनकी रुचि थी, लेकिन यूपीएससी पास करना ही लक्ष्य था. उन्होंने साल 2018 में सिविल सर्विस एग्जाम के लिए तैयारी शुरू की और सफलता हासिल की.

ऐश्वर्या रह चुकी है Miss India की फाइनलिस्ट

यूपीएससी एग्जाम की तैयारी से पहले ऐश्वर्या श्योराण का मॉडलिंग करियर भी काफी अच्छा चल रहा था और वह साल 2014 में दिल्ली की क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस चुनी गई थीं. इसके बाद ऐश्वर्या ने साल 2015 में मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम किया. इतना ही नहीं ऐश्वर्या साल 2016 में फेमिना मिस इंडिया  फाइनलिस्ट रह चुकी हैं.

12वीं में स्कूल टॉपर बनी थीं ऐश्वर्या

राजस्थान की रहने वाली ऐश्वर्या श्योराण का परिवार शुरू से दिल्ली में रहता था और वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल से की और 12वीं में 97.5 प्रतिशत नंबर लाकर टॉपर बनी थीं. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया.

ऐश्वर्या का आईआईएम में भी हो गया था चयन

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद ऐश्वर्या श्योराण ने साल 2018 में कैट का एग्जाम दिया और उनका चयन आईआईएम इंदौर के लिए हो गया, लेकिन उन्होंने एडमिशन नहीं लिया, क्योंकि उनका पूरा फोकस सिविल सर्विस एग्जाम पर था.

पिता हैं भारतीय सेना में कर्नल

ऐश्वर्या श्योराण के पिता अजय श्योराण भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तेलंगाना के करीमनगर में तैनात हैं. ऐश्वर्या की मां सुमन हाउस वाइफ हैं और उनका परिवार फिलहाल मुंबई रहता है.

मिस इंडिया बनाना चाहती थीं उनकी मां

ऐश्वर्या श्योराण की मां उन्हें मिस इंडिया बनाना चाहती थी, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनने का था. एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था, ‘मेरी मां ने मेरा नाम ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा, क्योंकि वह चाहती थीं कि मैं मिस इंडिया बनूं और आखिरकार मुझे मिस इंडिया के लिए शीर्ष 21 फाइनलिस्ट में चुना गया, लेकिन मेरा लक्ष्य हमेशा से आईएएस बनने का था.’

Scroll to Top