ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोदी के दौरे में नेपाल के साथ छह समझौते पर लगी मुहर, 695 मेगावाट का पावर प्लांट

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  भारत और नेपाल के बीच बिजली व्यापार सौदे के तहत दोनों देश मिलकर 695 मेगावाट हाइड्रोपॉवर प्लांट का निर्माण करने जा रहा है। भारत नेपाल में हाइड्रोपॉवर प्लांट के अलावा बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। नेपाल में चीन की बढ़ती सक्रियता के बीच माना जा रहा है कि भारत के इस कदम से नेपाल में भारत का प्रभाव बढ़ेगा। दरअसल नेपाल देश में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए स्वच्छ उर्जा उत्पन्न करने के लिए अपनी भौगोलिक स्थिति का दोहन करना चाह रहा था जिसमें भारत उसकी मदद करेगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा के दौरान हुए 6 समझौतों में एक ये समझौता भी शामिल है।

एनईए के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टराई के मुताबिक अरुण IV परियोजना संयुक्त रूप से भारत के सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड और नेपाल की सरकारी बिजली कंपनी नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) द्वारा नेपाल के पूर्व में अरुण नदी पर संयुक्त रूप से 51% और 49% इक्विटी के अनुपात में बनाई जाएगी।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट से नेपाल को 152 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी और बाकी दोनों कंपनियों के बीच 51% और 49% के आधार पर बिजली बंटेगी। सुरेश बहादुर भट्टराई के मुताबिक दोनों देशों के बीच परियोजना की कुल लागत पर काम किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय कंपनियां बिजली संयंत्रों के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रही हैं। नेपाल में कुल 8,250 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है। समझौते के मुताबिक नेपाल भारत को अतिरिक्त ऊर्जा निर्यात करने में मदद करेगा। नेपाल में 42,000 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन की क्षमता है।

 

Scroll to Top