ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मोहम्मद जुबैर से जुड़े मामलों की जांच करेगी एसआईटी

लखनऊ   (मानवीय सोच) डीजीपी मुख्यालय ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आईजी जेल प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में इस एसआईटी का गठन किया गया है। डीआईजी अमित वर्मा को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कर्नाटक के मूल निवासी मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हाथरस में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के सफल निस्तारण के लिए इस एसआईटी का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जुबैर के खिलाफ उक्त जिलों में चैनलों के एंकरों पर व्यंगात्मक टिप्पणी करने, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने, देवी देवताओं के अपमानजनक एवं भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के कारण यह मुकदमे दर्ज हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआईटी के अध्यक्ष व सदस्य अपने स्तर से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक नामित कर सकते हैं। एसआईटी जल्द से जल्द जांच व विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।
Scroll to Top