ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर 150 की स्पीड से दौड़ाई मर्सिडीज, चालान कटा, लाइसेंस सस्पेंड

एनसीआर (मानवीय सोच) यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रिकॉर्ड हुई है। परिवहन विभाग ने वाहन मालिक को चालान भेज दिया है। साथ ही, 45 दिन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है। बीते हफ्ते यह कार्रवाई हुई है। विभाग के अनुसार करीब एक साल बाद कोई कार इतनी तेज गति में दौड़ती मिली है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इससे तेज गति में वाहन दौड़ाने पर चालान किया जाता है। एआरटीओ प्रवर्तन अजय मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से हर माह दो से तीन दिन के लिए इंटरसेप्टर मिलता है, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति की निगरानी की जाती है।

उन्होंने कहा कि बीते हफ्ते दो दिन के लिए इंटरसेप्टर मिला था, जिससे निर्धारित से अधिक गति में दौड़ते मिले 140 वाहनों के चालान किए गए थे। चालान की जद में आए अधिकतर वाहनों की गति 125 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वहीं एक मर्सिडीज कार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती रिकॉर्ड हुई थी। बीते साल भी एक कार की गति लगभग इसी के आसपास थी। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार से दौड़ते मिले सभी वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दो बार डीएल निलंबित होने के बाद भी यदि नियम का उल्लंघन होता है तो चालक का डीएल निरस्त करने का नियम है। हालांकि, जिले में अभी तक किसी भी चालक का डीएल निरस्त नहीं हुआ है।

 

Scroll to Top