# यमुना में गैस पाइप लाइन फटी : 40 फीट उछला पानी, CNG सप्लाई रोकी

बागपत : (मानवीय सोच)  हरियाणा के सोनीपत में यमुना नदी के बीच में इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन फट गई। इसके बाद पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। बागपत में 40 फीट तक पानी उछला। दोनों जगह गैस पाइप लाइन में प्रेशर कम कर दिया गया है और अलर्ट भी जारी किया गया है। अधिकारियों के अलावा मौके पर मरम्मत के लिए टीम भी भेजी गई है।

SDM सुभाष सिंह ने बताया कि बागपत के जागोश गांव में रिफाइनरी की पाइपलाइन फटी थी। हरियाणा की तरफ से पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है। यह पाइपलाइन पानीपत से होते हुए सोनीपत, बागपत गाजियाबाद, दादरी और नोएडा तक जाती है। पाइपलाइन IGL कंपनी की बताई जा रही है।

बागपत ने अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। DM के निर्देश के बाद इलाके में गैस की सप्लाई रोकी गई। पाइप लाइन फटने से यमुना में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। इलाके में अलर्ट जारी किया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। ​अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन में सुधार के बाद इसमें ब्लास्ट के कारणों पर जांच भी की जाएगी।