ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूक्रेन में युद्ध पर है चीन की नापाक नजर, ताइवान पर ले सकता है बड़ा फैसला

टोक्यो  (मानवीय सोच) यूक्रेन पर रूस की जितने लंबे समय से नजर रही है, उससे कहीं ज्यादा वक्त से चीन की ताइवान पर निगाह रही है। ऐसे में यूक्रेन पर रूसी हमले को चीन ने एक सबक के तौर पर लिया है। दुनिया भर में ताइवान पर भी यूक्रेन की तरह ही चीन के हमले की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल यह संभावना दूर तक नजर नहीं आती। ताइवान के अधिकारी भी ‘आज यूक्रेन और कल ताइवान की बारी’ वाले बयानों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि चीन ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता है। हालांकि चीन के रिकॉर्ड को देखते हुए कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।

यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ लॉ एंड पॉलिटिक्स की ओर से आयोजित सेमिनार में प्रोफेसर आकियो ताकाहारा ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि चीन की ओर से यूक्रेन में चल रही जंग पर पैनी नजर रखी जा रही है। उदाहरण के तौर पर चीन यह जानना चाहता है कि इस युद्ध में कैसे हथियारों का इस्तेमाल हुआ और वह कितने कामयाब रहे। रूसी सेनाएं क्यों कामयाब नहीं हो रही हैं और यूक्रेनी सेनाएं कैसे बचाव कर पा रही हैं। इन सभी पक्षों पर चीनी सेना की नजर है। इसके अलावा रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों का भी आकलन चीन कर रहा है, जिन्हें पश्चिमी देशों ने लगाया है।’

बिना लड़े ताइवान को जीतना चाहेगा चीन?

प्रोफेसर ताकाहारा ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि चीन की नीति ताइवान को लेकर यह होगी कि फोर्स का ज्यादा इस्तेमाल न किया जाए। उसकी बजाय वह शुन जू की आर्ट ऑफ वॉर की नीति के बारे में सोच रहा होगा। साफ है कि ताइवान के खिलाफ चीन की यह लड़ाई जारी रहेगी और वह सीधे युद्ध में उतरने से बचा होगा।’ एक्सपर्ट मानते हैं कि यूक्रेन और ताइवान में काफी समानताएं हैं। इसके अलावा दोनों के सामने खतरे भी एक समान हैं। एक तरफ यू्क्रेन के सामने रूस का खतरा है, जो उसे अपना ही हिस्सा मानता रहा है। इसी तरह ताइवान को भी सांस्कृतिक तौर पर चीन अपने हिस्से के तौर पर प्रचारित करता रहा है। यही वजह है कि यूक्रेन पर हमले के साथ ही ताइवान के भविष्य को लेकर भी दुनिया चिंता जताने लगी है।

ताइवान के राष्ट्रपति ने जताई थी चीन से हमले की आशंका

ताइवान के राष्ट्रपति साई यिंग वेन ने जनवरी में कहा था कि उनका देश लंबे समय से चीन के सैन्य धमकियां झेलना तहता रहा है। इसलिए हम यूक्रेन की स्थिति को समझ सकते हैं। हालांकि ताइवान की संप्रभुता उस तरह से स्पष्ट नहीं रही है, जितनी यूक्रेन की है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भी उसे मान्यता प्राप्त नहीं है। हालांकि अमेरिका की ओर से लगातार ताइवान को मदद दी जाती रही है।

Scroll to Top