ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूजीसी नेट फेज-1 परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फेज-1 यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की डेट और विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और यूजीसी नेट जून 2022 दोनों सत्र की परीक्षा एक साथ आयोजित की जा रही है। फेज-1 के तहत यूजीसी नेट का आयोजन 9, 11 और 12 जुलाई को किया जाएगा। यूजीसी नेट 2022 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

एनटीए की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 का आयोजन  9, 11 और 12 जुलाई 2022 और 12, 13, 14, अगस्त 2022 को  किया जाएगा। यह परीक्षा एक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा।

जिन अभ्यर्थियों की यूजीसी नेट परीक्षा 9 जुलाई को होनी है उनके सिटी अलॉटमेंट वेबसाइट पर सोमवार, 4 जुलाई को जारी किए जा चुके हैं। एनटीए की ओर से 11 और 12 जुलाई की परीक्षा के एग्जाम सिटी डिटेल्स भी जल्द जारी किए जाएंगे।

एनटीए के अनुसार, 9 जुलाई को 25 विषयों के लिए नेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, वहीं 11 जुलाई  को 5 विषयों और 12 जुलाई को 4 विषयों की यूजीसी नेट परीक्षा होगी।

जुलाई में आयोजित होने वाली यूजीसी परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि अभी अगस्त में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाना बाकी है जो उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनिसर रिसर्च  फेलोशिफ की भर्ती के लिए आयोजित  की जाती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए 2021 में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Scroll to Top