(मानवीय सोच) : सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जीतने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव सांप के जहर वाले मामले में बुरे फंसे हैं. उन पर आरोप है कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने में उन्होंने मदद की थी. हालांकि, यूट्यूबर ने बार-बार सफाई दी है कि वो निर्दोष हैं. एल्विश ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इनकार किया है. अब खबर आ रही है कि एल्विश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि बॉलीवुड सिंगर आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद में फंस गए हैं
सूत्रों ने बताया कि जब नोएडा पुलिस द्वारा रेव पार्टी से जुड़े वायरल वीडियो के बारे में सवाल किया गया तो एल्विश ने कहा कि उनके वीडियो शूट के लिए सांपों की व्यवस्था गुरुग्राम स्थित फाजिलपुरिया ने की थी. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है. हाल ही में फाजिलपुरिया ने रेव पार्टी मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि सांपों की व्यवस्था केवल एक वीडियो शूट के लिए की गई थी.
