उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मुरादाबाद जिले में बॉडी बिल्डर व फेमस यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना ली है. अब्दुल्ला पठान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इन वीडियो को दर्शकों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता है. वहीं, अब अब्दुल्ला पठान को एक वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है. अब्दुल्ला पठान के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हो गया है. अब्दुल्ला पठान एक वीडियो में यूपी पुलिस की वर्दी पहन कर स्टंट कर रहे थे.
इस वीडियो में अब्दुल्ला पठान एक दर्जन से अधिक बाउंसरों के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें अब्दुल्ला पठान के बाउंसरों के हाथ में तिरंगा है. वह इस वीडियो में यूपी पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं. इस मामले को लेकर मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाने में आईपीसी 171 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले में अब्दुल्ला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
