बिहार : (मानवीय सोच) यूट्यूबर मनीष कश्यप को मद्रास की मदुरै पीठ ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मनीष कश्यप को जमानत दे दी है. इसके साथ ही मनी। कश्यप पर लगाए गए NSA को भी खारिज कर दिया है. मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों की पिटाई का फर्जी वीडियो चलाकर माहौल खराब करने का आरोप लगा था. जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
मनीष पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था बीते महीने पटना कोर्ट में पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने गुस्से में जमकर लालू परिवार के खिलाफ हमला बोला था. मनीष ने कहा था कि ” 6 महीने से सब बर्दाश्त कर रहा था, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से जा चुका है. जेल में मुझे नशेड़ी, गंजेड़ियों के साथ बैठाया जाता था. लोग मेरे मुंह पर फूंकते थे. पुलिस देखते हुए भी अनजान बनी रहती थी
