ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूनियन बैंक का 22 करोड़ हड़पने वाले बिल्डर को ईडी ने किया गिरफ्तार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 22 करोड़ रुपये हड़पने वाले गाजियाबाद के बिल्डर राजीव त्यागी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। साईं कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स के संचालक राजीव त्यागी को ईडी ने पूछताछ के लिए राजधानी स्थित जोनल कार्यालय बुलाया था, जहां जांच में सहयोग नहीं करने पर उसे गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया। ईडी की टीम बृहस्पतिवार को उसे गाजियाबाद स्थित विशेष अदालत में पेश करेगी। बता दें कि ईडी ने बीती 23 सितंबर को राजीव त्यागी की 14.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था।

ये संपत्तियां राजीव त्यागी, उनके बेटे अमर्त्य राज त्यागी, कनिष्क राज त्यागी, मेसर्स एसकेटी गारमेंट प्राइवेट लिमिटेड और एसएस इंटरप्राइजेस के नाम पर खरीदे गए फ्लैट, दुकान, आवासीय एवं औद्योगिक भूखंड आदि की थी। जिनकी वर्तमान बाजार कीमत कई गुना अधिक है। दरअसल, कंपनी और उसकी सहयोगी फर्मों के खिलाफ गाजियाबाद स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 22.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस वर्ष 2022 में दर्ज किया था,

जिसके बाद ईडी ने भी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। साईं कंस्ट्रक्शन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और उत्तराखंड पावर कारपोरेशन समेत कई सरकारी विभागों में कार्य करती थी। कंपनी ने बैंक से अलग-अलग मदों में 22.20 करोड़ रुपये का ऋण आदि लिया था। इसके बदले उन्होंने अपनी कई संपत्तियां बैंक में बंधक रखी थीं। बाद में बैंक की जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां पहले दूसरे बैंकों के पास बंधक रखी जा चुकी थी, जिन्हें फर्जी दस्तावेज बनाकर यूनियन बैंक में भी बंधक रखा गया।

Scroll to Top