ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपीपीबीपीबी ने 9534 सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)   उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के कुल 9534 पदों के लिए हई भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (DV) व  शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के आयोजन के बाद फाइनल रिजल्ट  घोषित कर दिया गया है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती की डीवी/पीएसटी व पीईटी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट के नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों का चयन उनकी श्रेष्ठता एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमों के आधीन किया गया है। इसके साथ ही सभी कैटेगरी के चयन का कटऑफ भी जारी किया गया है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 की  परीक्षा 12 नवंबर से 02 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें करीब 12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 9534 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती के फाइनल रिजल्ट में पुलिस में 9027 एसआई्, पीएसी में 484 प्लाटून कमांडर और फायर सर्विस में 23 पदों पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी चुने गए हैं। आगे देखिए मंडल/जिलावार अभ्यर्थियों के चयन का ब्योरा-

UP_Police_9534_SI_Final_Result_2022_pdf_1655025115

9534 एसआई रिजल्ट में में पश्चिमी यूपी के युवा आगे, आगरा अव्वल
1-आगरा-398
2-मेरठ–365
3-बुलंदशहर–316
4-मथुरा–297
5-कानपुर–292
6-गाजियाबाद–275
7-बागपत–268
8-मुजफ्फरनगर-244
9-गाजीपुर–203
10–बलिया–195

Scroll to Top