ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के प्रतापगढ़ में किशोरों को दी जा रही राइफल चलाने की ट्रेनिंग

प्रतापगढ़  (मानवीय सोच) यूपी में कुछ समय पहले ही हिंसा की आग में जले कानपुर और प्रयागराज के बीच पड़ने वाले प्रतापगढ़ से हैरत में डाल देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवाओं और नाबालिग किशोरों को राइफल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिस राइफल से ट्रेनिंग दी जा रही थी, उसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है।

वीडियो प्रतापगढ़ के कंधई इलाके के इब्राहिमपुर गोपालपुर गांव का है। यहां एक व्यक्ति किशोर और युवाओं को राइफल चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। वीडियो में एक घर के सामने खड़े करीब दो दर्जन लोगों में से एक व्यक्ति राइफल का बोल्ट चढ़ाकर किशोरों और युवाओं को बारी-बारी से थमा रहा है। एक-एक करके ये लोग हवा में गोलियां चला रहे हैं। 30 सेकेंड के वीडियो में तीन लोग गोलियां चलाते दिख रहे हैं। इस दौरान विशेष पोशाक पहने एक व्यक्ति को लोग हबीबी कहकर शाबाशी भी दे रहे हैं।

इसका वीडियो गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पहले तो कंधई पुलिस टालमटोल करती रही। अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा के अनुसार वीडियो बकरीद के मौके पर बनाया गया बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि इब्राहिमपुर गोपालपुर के इंतजार अहमद की लाइसेंसी राइफल से कुछ लोगों के फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। इंतजार और उसके भाई गुलजार को गिरफ्तार कर लिया गया है। राइफल के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top