ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के मंत्री का अखिलेश यादव को जवाब, हम शिलान्यास भी करते हैं और उद्घाटन भी

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट कर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सवाल उठाया गया है। जिसका करारा जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भी ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव के ट्वीट के जवाब में किए गए ट्वीट में मंत्री नन्दी ने लिखा है कि अखिलेश जी, हमने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को निश्चित समयावधि से आठ महीने पहले पूरा किया है और जनता की गाढ़ी कमाई के 1125 करोड़ रूपए बचाए भी हैं। आपके समय में लूट खसोट और बंदरबांट के लिए जानबूझ कर परियोजनाएं लम्बे समय तक लटकाई जाती थीं। गनीमत है कि हर बार की तरह आपने यह कह कर अपनी जग हसाई नहीं कराई कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम हमने शुरू किया था और फीता कोई और काट रहा है।

नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था और आज उन्हीं के कर-कमलों से यह लोकार्पित होने जा रहा है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाला नए भाारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी हम करते हैं।

अखिलेश यादव ने किया था ये ट्वीट
अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस वे का वीडियो ट्वीट कर कहा था कि आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिज़ाइन भी ऐसे ही चलताऊ बना है तभी डिफ़ेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहाँ भाजपा सरकार, सपा काल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी हवाई पट्टी न बना पाई। इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदृष्टि की कमी है।

Scroll to Top