लखनऊ : (मानवीय सोच) योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के विकास के लिएलगातार काम कर रही है। नई-नई योजनाओं के जरिए हर स्तर पर विकास कार्यों क बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब यूपी के हर गांव में फ्री बीपी, शुगर की जांच होगी। हर ग्राम पंचायत में आयुष्मान सभा का आयोजन होगा। गांधी जयंती पर प्रदेश भर में आयुष्मान सभा होगी।
इस दिन बीपी और शुगर की मुफ्त जांच होगी। अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। जागरुकता के साथ स्कैनिंग भी की जाएगी। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से निर्देश दिया गया है। प्रदेश के सभी डीएम,सीडीओ और सीएमओ को निर्देश मिला है। सभी पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश दिये गए है।
