उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) 13.20 फीसदी उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन के लिए गले की फांस बन गए हैं। इन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। अब इनकी संख्या कम करने के लिए विभागीय अफसरों को चेतावनी मिल रही है। कॉरपोरेशन को राजस्व वसूली के लिए टीमें बढ़ानी पड़ रही हैं।
प्रदेश में 3.25 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें अगस्त माह तक 42.94 लाख उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। यह कुल उपभोक्ताओं का करीब 13.20 फीसदी हैं। विद्युत वितरण निगमवार स्थित देखा जाए तो इनमें से करीब 20.63 फीसदी उपभोक्ता तो पूर्वांचल में ही हैं। इसी तरह 16.09 फीसदी मध्यांचल में, 10.95 फीसदी दक्षिणांचल में और 2.48 फीसदी पश्चिमांचल में हैं।
