यूपी चेकपोस्ट पर 3 करोड़ रुपए के साथ बीकानेर के 2 युवक गिरफ्तार

गोपालगंज (मानवीय सोच)उत्पाद पुलिस ने बिहार-यूपी बॉर्डर के बलथरी चेकपोस्ट पर रविवार की दोपहर राजस्थान के बीकानेर के दो युवकों को तीन करोड़ रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों इको स्पोर्ट कार के पीछे बनाए गए तहखाने में रुपए के बंडल रख कर लखनऊ से सिलीगुड़ी जा रहे थे।

हालांकि उत्पाद पुलिस ने रुपए की गिनती नहीं की है,लेकिन दोनों ने तीन करोड़ रुपए तहखाना में रखे जाने की बात कही है। इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी गई है। मुजफ्फरपुर से विभाग के अफसर के पहुंचने पर रुपए की गिनती की जाएगी।

हिरासत में लिए गए युवकों में कार के ड्राइवर राकेश कुमार व मुकेश कुमार शामिल हैं। दोनों ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान के बीकानेर के निवासी व लखनऊ में सुपारी का  व्यवसाय करने वाले युगल किशोर शर्मा के रुपए लेकर सिलीगुड़ी में किसी शख्स को देने जा रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *