यूपी पुलिस भर्ती में 60 हजार पदों के लिए 48 लाख आवेदन

उत्तर प्रदेश में 60 हजार पदों के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा चल रही है। 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली इस एग्जाम से सिर्फ 60 हजार 244 सिपाही चुने जाएंगे। लेकिन देश में इतनी बेरोजगारी है कि इसके लिए 48 लाख से अधिक युवा इस भर्ती में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो एक पद के लिए करीब 80 से अधिक कैंडिडेट्स एग्जाम दे रहे हैं। इस एग्जाम में फर्जीवाड़ा भी शुरू हो गया है।

कई फर्जी कैंडिडेट्स पैसा लेकर एग्जाम देने पहुंचे थे। जिन्हें दस्तावेजों की जांच के दौरान पकड़ा गया। यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो गई है। जिसके तहत पहले दिन 9 लाख 60 हजार से अधिक कैंडिडेट्स को एग्जाम देना था। लेकिन 6 लाख 48 हजार 435 ने ही परीक्षा दी। करीब 3 लाख 11 हजार 565 कैंडिडेट्स एग्जाम देने नहीं पहुंच पाए। जिसके कई कारण हो सकते हैं। क्योंकि ट्रेनें भी सभी फुल चल रही है। इस कारण हजारों उम्मीदवार तो परीक्षा केंद्र तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। चूंकि एग्जाम भी तीन दिन तक लगातार होने की वजह से ट्रेनों में भयंकर रश है।