ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में दस आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

कन्नौज  (मानवीय सोच)  एक धार्मिक स्थल में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद यूपी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। इस मामले में कन्नौज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। दोनों को प्रतीक्षारत रखा गया है। आईपीएस कुंवर अनुपम सिंह कन्नौज के नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं जबकि आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है। रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रविवार को प्रशासन ने पांच आईएएस व 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।कई जिलों के पीएसी कमांडेंट का भी ट्रांसफर किया गया है।  सीतापुर पीटीसी के एसपी शफीक अहमद को वेटिंग में भेज दिया गया है।

आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईपीएस शफीक अहमद को सीतापुर पीटीसी के एसपी से हटाकर वेटिंग में भेज दिया गया है।

शासन ने कई पीएसी वाहिनियों के कमांडेंट भी बदल दिए हैं। इटावा के पीएसी 28वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी राधे मोहन भारद्वाज को सौंपी गई है। गाजियाबाद के पीएसी 41वीं वाहिनी कमांडेंट का जिम्मा शालिनी संभालेंगी। मुरादाबाद की पीएसी 23वीं वाहिनी कमांडेंट की जिम्मेदारी हिमांशु कुमार को सौंपी गई है।

कन्नौज के एसपी राजेश श्रीवास्तव का तबादला कर दिया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को कन्नौज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट से हटाकर कन्नौज के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

आईएएस अफसरों के तबादले की सूची

आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला को कन्नौज के जिलाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक चित्रकूट के जिलाधिकारी थे। बरेली नगर निगम के नगर आयुक्त रहे अभिषेक आनंद को जिलाधिकारी चित्रकूट के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश को आबकारी विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। खेमपाल सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। वह अभी तक सहकारिता विभाग में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक के पद पर नियुक्त थे।

आईएएस निधि गुप्ता वत्स को बरेली नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अभी तक आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

Scroll to Top