ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी में बजट की तैयारी शुरू : अफसरों को सख्त निर्देश आंकड़ों में न हो गलती

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) वित्त विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए बजट की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को वित्तमंत्री के बजट भाषण के लिए बजट सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नवरात्र के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने बजट अनुमान तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार के वार्षिक आय-व्यय अनुमान प्रदेश की विधायिका के सामने वित्त मंत्री प्रस्तुत करते हैं।

बजट भाषण में शामिल आंकड़ों व तथ्यों को शून्य त्रुटि के साथ तैयार करने के लिए सभी विभागों से कहा गया है। इसके तहत प्रशासकीय विभाग विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों का विवरण पांच पेज में तैयार करेंगे। बजट भाषण में शामिल की जाने वाली सामग्री हार्ड कॉपी के साथ सॉफ्ट कॉपी में ईमेल से भेजी जाएगी।
Scroll to Top