ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी में 40 हजार को लोगों किडनी और 15 हजार को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत

लखनऊ : (मानवीय सोच)  गंभीर मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण की जरूरत बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 40 हजार मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट तो 15 हजार मरीजों को लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है। इसके उलट पूरे प्रदेश में हर साल महज 400 किडनी ट्रांसप्लांट हो पा रहे हैं, जबकि लिवर ट्रांसप्लांट सिर्फ 35 से 40 हो रहे हैं। पीजीआई में ऑर्गन डोनेशन डे पर रविवार को हुए जागरूकता कार्यक्रम में नेफ्रॉलजी विभाग के हेड डॉ. नारायण प्रसाद ने बताया कि यह समस्या दूर करने के लिए ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान को बढ़ावा देने की जरूरत है।

डॉ. नारायण प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में हर साल सड़क दुर्घटना के कारण करब 22000 लोगों की मौत होती है। इनमें ज्यादातर ब्रेन डेड मरीज हो जाते हैं। इनमें सिर्फ एक फीसदी मरीजों के घरवालों को अंगदान के लिए राजी कर लिया जाए तो हर साल 440 मरीजों का किडनी और 220 मरीजों का लिवर ट्रांसप्लांट हो सकता है। हेपेटॉलजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित गोयल ने बताया कि ब्रेन डेड होने के बाद मरीज जीवित नहीं बचता, लेकिन उसके अंग कुछ समय तक जीवित रहते हैं।

Scroll to Top