ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी रोडवेज : 10,500 बसों का चक्का जाम करेंगे रोडवेजकर्मी

लखनऊ : (मानवीय सोच) लगभग 50 हजार रोडवेजकर्मियों के हितों की अनदेखी से उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ द्वारा मांगों को उठाए जाने के बावजूद कार्रवाई भी नहीं हो रही। ऐसे में कर्मचारी संघ आठ नवंबर से बसों का चक्का जाम करने की तैयारी में है। इसके लिए नोटिस दिया जा चुका है। दो नवंबर को संविदाकर्मियों की सेवा नियमावली नहीं बनाए जाने के मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर जनजागरण अभियान भी चलेगा।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि रोडवेज में तैनात लगभग 50 हजार कर्मियों का शोषण हो रहा है। जिसके खिलाफ 14 सूत्री मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने की नोटिस दी गई है। मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के रवैये के कारण कर्मचारियों के शोषण, अन्याय, अत्याचार हो रहा है, रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। नियमित कर्मचारियों के 10 फीसदी डीए का भुगतान नहीं करने जैसे कई मुद्दे उठाए गए हैं। बताया कि आठ नवंबर को परिवहन निगम मुख्यालय पर आंदोलन की शुरूआत होगी। 

Scroll to Top