ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचा परिवार

यूपी विधानभवन के बाहर बृहस्पतिवार को आत्मदाह के लिए पीलीभीत से एक परिवार के पांच लोग पहुंचे। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने समय से पहले उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर अपने साथ हजरतगंज थाने ले गई। परिवार ने पीलीभीत पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पूछताछ में पीलीभीत में पीसलपुर के जोगीठेर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। उनका आरोप है कि वह जब मामले की शिकायत करने पीसलपुर थाने पहुंचे तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। निराश होने पर कृष्ण कुमार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे पत्नी माया देवी, बेटा पंकज, प्रमोद व बेटी स्वाति के साथ विधानभवन के सामने आत्मदाह करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि विधान भवन के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध लगने पर परिवार को पकड़ लिया था। इनके पास से दो लीटर पेट्रोल मिला है। फिलहाल परिवार से पूछताछ की जा रही है।

Scroll to Top