उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने की इजाजत किसी को नहीं है…। बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की या कानून व्यवस्था को तोड़ा तो अगले चौराहे पर अपराधियों का इंतजार यमराज करते मिलेंगे…।” प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का यह बयान आजकल बहुत प्रभावशाली और चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेकिन यूपी के अपराधी इस बयान से भी आगे निकल गए हैं..वे न सिर्फ पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं, बल्कि वारदात को अंजाम देकर एक चौराहा तो दूर पूरा शहर पार कर निकले जा रहे हैं।
आपको यूपी में 8 दिनों में होने वाली 5 ऐसी लूट के बारे में बता रहा है, जहां पुलिस अभी तक अपराधियों को या तो तलाश रही या आधा-अधूरा खुलासा कर दिया है। इनमें से एक घटना में गार्ड की हत्या तक कर दी गई।
इन घटनाओं के अपराधी पकड़ लिए जाते…अगर अगले चौराहे पर अपराधियों को यमराज मिल गए होते। इसके साथ ही बेटियों की इज्जत बचाने को लेकर बड़ा सवाल ये भी है “जब पुलिस ही रेपिस्टों को शरण देगी, तो बेटियां कहां जाएंगी…?”
