ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी जी हमारा घर मत तोड़िए , बच्चों ने सीएम से लगाई गुहार

लखनऊ में कुकरैल नदी के सौन्दर्यीकरण को लेकर अकबरनगर में ध्वस्तीकरण के बाद अब रहीम नगर, पंत नगर, इंद्रप्रस्थ नगर और अबरार नगर में मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होनी है। पंत नगर में एलडीए की ओर से मकानों पर लाल निशान लगने के बाद स्थानीय निवासियों में बुजुर्ग हो या महिलाएं या बच्चे सभी में अपने आशियाना खोने का डर सताने लगा है। पूरी कॉलोनी में भय का माहौल है। लोगों के रातों की नींद उड़ गई है और भूख-प्यास गायब हो गई है। वहीं रविवार को पंत नगर के बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। बच्चों ने कहा कि उनका घर न तोड़ा जाये, नहीं तो सब कहां रहेंगे और कैसे पढ़ेंगे। पंतनगर के रहने वाले आयुष प्रताप सिंह ने बताया कि हमें हमारा घर सुरक्षित चाहिए। अगर हमारा घर अवैध है तो सरकार भी अवैध है। हमें न्याय चाहिए। अनम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारा घर छोड़ दीजिए। अनम ने कहा कि योगी जी जितना बच्चों को प्यार करते हैं, उतना ही बच्चे भी उनको प्यार करते हैं। मां बाप ने लोन लेकर खून पसीने की मेहनत से घर बनाया है। घर बनाने में 10 साल लग जाते है और उजाड़ने में एक मिनट। 

Scroll to Top