उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) देश के प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा को मुख्यमंत्री के लिए मनहूस शहर का तमगा अफसरशाही की देन है क्योंकि उन्होंने इस शहर को लूट का अड्डा बना रखा था।
यहां कोई मुख्यमंत्री ना आए इसलिए नोएडा को मनहूस बताकर दूर रखा जाता था। इस मिथक को उन्होंने यह कहते हुए तोड़ दिया कि कुर्सी पर जिंदगी भर के लिए बैठने नहीं आया हूं।
पहली बार मुख्यमंत्री बनने के नाते वहां उद्यमियों से क्या कहना है इसे लेकर उन्होंने तत्कालीन मुख्य सचिव और आईडीसी से पूछा तो जवाब मिला कि केवल आश्वासन दे दीजिए जैसा पिछले मुख्यमंत्री करते आए हैं बस… इस पर योगी ने कहा कि वह यहां केवल आश्वासन देने नहीं आए हैं बल्कि जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।
