ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार के शपथ समारोह को मेगा शो बनाने की तैयारी

यूपी  (मानवीय सोच)  योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बीजेपी मेगा शो बनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले शपथ समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और संघ के कुछ प्रमुख चेहरों के मौजूद रहने की संभावना है। वहीं अखिलेश यादव और मायावती को न्यौता दिया गया है।  मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब 70,000 लोगों के आने की संभावना है।

19 को लखनऊ आ सकते हैं अमित शाह और रघुवर दास
होली के ठीक बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव हो जाएगा। विधायक दल की बैठक 19 या 20 मार्च को हो सकती है जबकि 21 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह 19 मार्च को लखनऊ आ सकते हैं। उन्हीं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

क्षेत्रीय, जातीय के साथ ही छवि का भी विशेष ध्यान 

टीम योगी के हर सदस्य का चयन पार्टी 2024 को ध्यान में रखते हुए कर रही है। क्षेत्रीय, जातीय और वर्गीय संतुलन के साथ ही छवि का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे।

 24 मार्च को शपथ ग्रहण होने की संभावना 

पार्टी और सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 24 मार्च को होने की संभावना है। इसे गृह नक्षत्रों के हिसाब से भी शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। 19 को राज्य सरकार होली की छुट्टी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उस दिन गोरखपुर की सुप्रसिद्ध होली में उपस्थित रहेंगे। 20 मार्च को यदि उत्तराखंड में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो यूपी में विधायक दल की बैठक 21 या 22 मार्च को होने की संभावना है। जबकि योगी सरकार का शपथ ग्रहण 24 को हो सकता है। हालांकि पीएम मोदी की उपलब्धता भी देखी जा रही है।

Scroll to Top