ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# योगी सरकार ने लिया निर्णय : गांधी जयंती तक चलेगा मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय अभियान

लखनऊ : (मानवीय सोच) महात्मा गांधी की पुण्य जयंती 2 अक्तूबर पर स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर योगी सरकार ने प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में 2 अक्तूबर तक एक गहन स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इसके तहत विद्यालयों में स्वच्छता के महत्व को प्रचारित करते हुए विद्यालय और समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम मेरा विद्यालय – स्वच्छ विद्यालय होगी। इससे पहले योगी सरकार ने प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थानों में 01 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा भी आयोजित किया था जो अब 2 अक्तूबर तक निरंतर जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को एक जन आंदोलन का रूप प्रदान करने के उददेश्य से प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी की पुण्य जयंती, 02 अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी) द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

Scroll to Top