शाहजहांपुर : (मानवीय सोच) निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क को दबंगों द्वारा उखाड़ने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आरोपियों से नुकसान की पूरी वसूली करने का भी आदेश जारी किया है
इस बीच शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तीन अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की बात कही है. इसके अलावा नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया है. जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी कर अराजक तत्वों से वसूली कर मार्ग के नुकसान की भरपाई की जाएगी दरअसल, शाहजहांपुर में दातागंज-बदायूं मार्ग का करोड़ों रुपये की कीमत से चौड़ीकरण का काम हो रहा है. इस सड़क को पीडब्ल्यूडी तैयार करवा रहा है.
