ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रक्षाबंधन स्पेशल बस : 17 से 22 अगस्त तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन पर परिवहन निगम 17 से 22 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आवश्यक कलपुर्जों, असेम्बलीज की व्यवस्था पूरी कर शत-प्रतिशत बसों को ऑन रोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि, विषम परिस्थिति को छोड़कर सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। बिना सूचना कोई भी अधिकारी कार्य स्थल नहीं छोड़ेगा। स्टापेज के अलावा बीच रास्ते पर मिलने वाले यात्रियों को भी बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

एमडी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने सभी क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधकों को पूर्वी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी अनुबंधित बसों का संचालन करने के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के तहत लगाई जाए। भीड़ बढ़ने पर विभिन्न गंतव्यों विशेषकर लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाए। रक्षाबंधन के दूसरे दिन यात्री कम होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

एमडी ने बसों और बस अड्डों की साफ-सफाई, चेकिग दलों को सघन चेकिंग, ब्रेथ एनलाइजर से चालकों, परिचालकों की एल्कोहल जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि नियमित और संविदा चालकों, परिचालकों को 1800 किमी का संचालन पूरा करने पर 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1800 किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा। डिपो, क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियाें को एकमुश्त 500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रोत्साहन अवधि में योजना की प्रात्रता हेतु सेवा का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत अधिक होने पर संबंधित चालक,परिचालक को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

Scroll to Top