लखनऊ : (मानवीय सोच) सनातन धर्म पर अलग-अलग दलों के नेताओं के विवादित बयान आने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर हो रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला धर्म है। यह धर्म जाति, पंथ और मजहब से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व को अपना परिवार कहने वाला धर्म है। इसका न कोई आदि है न कोई अंत है। इस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं चीटियां दिखने पर उन्हें आटा डालती है। इस पर विवाद नहीं होना चाहिए। रक्षामंत्री लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन जल्द होगा।
