लखनऊ : (मानवीय सोच) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। वह निर्माणाधीन खुर्रमनगर और मुंशी पुलिया पुल देखने पहुंचे। वहां अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण काम के लिए निर्देश दिए। इसके बाद गोमतीनगर में बन रहे हाईटेक रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “लखनऊ में फरवरी से ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण शुरू हो जाएगा। यहां रक्षा उपकरण भी बनाए जाएंगे। इसमें भारत के साथ रूस के वैज्ञानिक भी काम करेंगे। साथी लखनऊ के विकास के लिए यहां पर DRDO लैब का काम भी किया जा रहा है। जल्दी से आने वाले दिनों में यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।”
देशभर में सनातन धर्म को लेकर चल रहे विवाद पर भी आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि सनातन धर्म पर सवाल खड़ा करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश देने वाला धर्म है। सनातन धर्म को मानने वाली हमारी माताएं बहनें भी जब आटा गुथतीं हैं तो चींटियों के दिखने पर उन्हें आटा डालती हैं। इसका ना आदि है न अंत है दुनिया की कोई ताकत उसको खत्म नही कर सकता।
