मुंबई : (मानवीय सोच) भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सांसद रवि किशन ने अयोध्या के श्रीराम गाना की शूटिंग पूरी कर ली है। फ़िल्म निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा के मौंक्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले शूट हुए वीडियो सॉन्ग अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग कर रवि किशन काफी प्रसन्न दिखे। गोरखपुर के राजघाट में इस वीडियो सॉन्ग का बड़े स्तर पर फिल्मांकन किया गया , जिसमे नृत्य निर्देशक रिक्की गुप्ता के निर्देशन में रवि किशन के साथ 500 से अधिक बैकग्राउंड डांसर ने प्रस्तुति दी।
रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मज़ा आया। रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी प्रकार के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं । निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वीडियो सॉन्ग के शूटिंग की तैयारियां काफी दिनों से की जा रही थी, लेकिन हम यह भी ध्यान में रखे थे कि आगामी जनवरी माह में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है तो हम उसके पहले ही गाने की शूटिंग और बाकी काम पूरा कर लेना चाहते थे , इसी को लेकर जब रवि किशन से चर्चा की गई तो वे सहर्ष समय देने के लिए तैयार हो गए।
